1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला पांचवा टेस्ट मैच हुआ रद्द

Ind vs Eng : भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला पांचवा टेस्ट मैच हुआ रद्द

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 10, 2021 01:16 pm IST,  Updated : Sep 10, 2021 01:56 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जाने वाले पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है।

India vs England, cricket, Sports, Virat Kohli, Joe Root - India TV Hindi
Virat Kohli and Joe Root Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं के कारण शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) चल रही बातचीत के बाद ईसीबी पुष्टि कर सकता है कि इंग्लैंड और भारत के बीच आज से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया है।’’ 

मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के बाद सहायक फिजियो योगेश परमार के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के बाद खिलाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा था। 

ईसीबी ने कहा, ‘‘टीम में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत अपनी टीम उतारने में सक्षम नहीं है।’’

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार खिलाड़ियों का परीक्षण नेगेटिव आया था लेकिन खिलाड़ी आगे परीक्षण पॉजिटिव आने की दशा में 10 दिन तक पृथकवास पर रहने का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल