1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : ब्रिटेन में 2005 के बाद से पहली बार टेस्ट मैच का होगा फ्री-टू-एयर प्रसारण

IND v ENG : ब्रिटेन में 2005 के बाद से पहली बार टेस्ट मैच का होगा फ्री-टू-एयर प्रसारण

 Reported By: IANS
 Published : Feb 04, 2021 03:37 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 03:37 pm IST

चैनल 4 ने प्रसारणकर्ता स्टार स्पोटर्स के साथ एक करार किया है, जिसके तहत वह शुक्रवार से चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण करेगा। 

IND v ENG : ब्रिटेन में 2005 के...- India TV Hindi
IND v ENG : ब्रिटेन में 2005 के बाद से पहली बार टेस्ट मैच का होगा फ्री-टू-एयर प्रसारण Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| चैनल 4 ने प्रसारणकर्ता स्टार स्पोटर्स के साथ एक करार किया है, जिसके तहत वह शुक्रवार से चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण करेगा। एशेज सीरीज 2005 के बाद से यह पहली बार होगा जब ब्रिटेन में टेस्ट मैचों का फ्री-टू-एयर प्रसारण किया जाएगा।

चैनल 4 के कंटेंट आफिसर इयान केटज ने कहा, "ब्रिटेन में क्रिकेट फैन्स के लिए बहुत अच्छी खबर है। ब्रिटेन में टेस्ट क्रिकेट के प्रसारण के लिए 16 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा और इसकी वापसी के लिए इससे बेहतर समय और कोई नहीं हो सकता।"

सिर्फ 12 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़ते हुए बल्लेबाज ने 4.3 ओवर में ही मैच कर दिया खत्म, देखें Video

इंग्लैंड ने हाल में श्रीलंका को उसके घर में 2-1 से हराया है और इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल