1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : रोटेशन प्रणाली के आलोचकों को एंडरसन ने दिया माकूल जवाब, कही ये बड़ी बात

IND vs ENG : रोटेशन प्रणाली के आलोचकों को एंडरसन ने दिया माकूल जवाब, कही ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2021 12:04 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 12:04 pm IST

जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की रोटेशन नीति के आलोचकों से टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इसकी व्यापक तस्वीर पर गौर करने का आग्रह किया है।

James Anderson - India TV Hindi
James Anderson  Image Source : GETTY

अहमदाबाद| अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की रोटेशन नीति के आलोचकों से टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इसकी व्यापक तस्वीर पर गौर करने का आग्रह किया है। इंग्लैंड ने रोटेशन नीति के चलते जॉनी बेयरस्टॉ और मार्क वुड को भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रखा और अब आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिये उनकी वापसी हुई है। 

विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पहले टेस्ट मैच के बाद जबकि आलराउंडर मोईन अली दूसरे मैच के बाद स्वदेश लौट गये। एंडरसन ने ‘गॉर्डियन’ समाचार पत्र से कहा, ‘‘आपको व्यापक तस्वीर पर गौर करना चाहिए। इसके पीछे विचार यह था कि अगर मैं उस टेस्ट (दूसरे मैच) में नहीं खेल पाया तो इससे मुझे गुलाबी गेंद से होने वाले टेस्ट के लिये अधिक फिट होकर मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा।’’ 

केविन पीटरसन सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने ईसीबी की नीति की आलोचना की और कहा कि उसे भारत के खिलाफ इस बड़ी श्रृंखला में अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उतारने चाहिए। एंडरसन श्रृंखला के पहले मैच में खेले और उन्होंने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभायी। दूसरे मैच में उन्हें विश्राम दिया गया था जिसे भारत ने 317 रन से जीता। 

ये भी पढ़े -  पहले 'हैट्रिक' फिर 6 विकेट लेकर इस घातक स्पिन गेंदबाज ने बरपाया कहर, देखें Video  

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अच्छा और तरोताजा महसूस कर रहा हूं और मौका मिलने पर फिर से खेलने के लिये तैयार हूं। यह एक हद तक निराश करने वाला है लेकिन हमें जितनी अधिक क्रिकेट खेलनी है उसे ध्यान में रखते हुए मैं बड़ी तस्वीर पर गौर कर सकता हूं। ’’ 

ये भी पढ़े -   राशिद खान ने मारा 'नया हेलीकॉप्टर शॉट' तो फ़िदा हो गई इंग्लैंड की ये महिला खिलाड़ी, देखें Video

एंडरसन ने कहा, ‘‘यह केवल मेरे लिये नहीं, सभी गेंदबाजों के लिये समान है। हमें इस साल 17 टेस्ट मैच खेलने हैं और इनके लिये अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को फिट और तरोताजा रखने का सर्वश्रेष्ठ तरीका यही है कि उन्हें बीच बीच में थोड़ा विश्राम दिया जाए।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल