1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video : हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच लेकर रूट ने सभी को चौंकाया, रहाणे भी रह गये दंग!

Video : हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच लेकर रूट ने सभी को चौंकाया, रहाणे भी रह गये दंग!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 07, 2021 01:53 pm IST,  Updated : Feb 07, 2021 01:53 pm IST

रूट ने फील्डिंग में चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए एक हाथ से इतना शानदार कैच लपका कि सभी देखते रह गये ।

Joe Root- India TV Hindi
Joe Root Image Source : BCCI.TV

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहल टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। जिसमें ऐसा लग रहा है कि ये मैच इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के नाम लिख देना चाहिए। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए जहां शानदार दोहरा शतक जड़ा, उसके बाद फील्डिंग में भी चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए उन्होंने एक हाथ से इतना शानदार कैच लपका कि सभी देखते रह गये ।

दरअसल, मैच के दौरान टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही थी। तभी पारी के 27वें ओवर में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज डॉम बेस गेंदबाजी करने आए। उनकी तीसरी गेंद पर टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शॉट खेला। जिस पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर बीसीसीआई ने अपलोड किया है और ये तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह उपकप्तान अजिंक्र रहाणे 6 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। वहीं इससे पहले बेस ने कप्तान विराट कोहली को भी चलता किया था। जो सिर्फ 11 रन ही बना पाए थे। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : रोहित शर्मा ने छोड़ा इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का आसान सा कैच तो फैन्स ने लगाई जमकर क्लास

वहीं मैच की बात करें तो दूसरे दिन के अंत तक कप्तान जो रूट के सौवें टेस्ट में दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना शिकंजा और मजबूती से कसते हुए शनिवार को आठ विकेट पर 555 रन बना लिये। जिसके बाद तीसरे दिन इंग्लैंड 578 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऐसे में इंग्लैंड के जवाब में भारत की शुरुआत काफी खराब रही और खबर लिखे जाने तक उसके 4 विकेट सिर्फ 108 गिर चुके थे। जबकि क्रीज पर रिषभ पंत और पुजारा नाबाद थे। इस तरह अभी तक देखा जाए तो मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी दिख रहा है। 

ये भी पढ़ें - स्मिथ ने तीसरी बार जीता एलन बॉर्डर मेडल, मूनी को मिला बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल