1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ 14 रन बनाते ही इस मामले में विंडीज के क्लाइव् लॉयड को पछाड़ देंगे कोहली

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ 14 रन बनाते ही इस मामले में विंडीज के क्लाइव् लॉयड को पछाड़ देंगे कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 31, 2021 12:21 pm IST,  Updated : Jan 31, 2021 02:28 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ 14 रन बनाते ही वो एक ख़ास लिस्ट में विंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्लाइव् लॉयड को पछाड़ देंगे।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद विराट कोहली अब इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। जाहिर है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे से अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण पैटरनिटी लीव लेकर वापस आ गये हैं। यही कारण है कि अब वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक बार फिर इतिहास रचते नजर आ सकते हैं। ऐसे में वो इंग्लैंड के खिलाफ 14 रन बनाते ही वो एक ख़ास लिस्ट में विंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्लाइव् लॉयड को पछाड़ देंगे।   

दरअसल टेस्ट क्रिकेट में बतौर टेस्ट कप्तान विराट कोहली 5,220 रनों पर हैं। ऐसे में वो इंग्लैंड के खिलाफ 14 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर आ जायेंगे। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 8,659 रनों के साथ साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ टॉप पर हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज :- 

8,659 रन - ग्रीम स्मिथ 

6,623 रन - एलन बॉर्डर 

6,542  रन  - रिकी पोंटिंग 

5233 रन - क्लाइव् लॉयड 

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : श्रीलंका में हासिल की फॉर्म को भारत के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंग माइलस्टोन मैन जो रूट

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट मैच चेन्नई के मैदान में 5 फरवरी से जबकि दूसरा टेस्ट मैच भी चेन्नई में 13 फरवरी से उसके बाद अंतिम दोनों टेस्ट मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जायेंगे। इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच डे नाईट प्रारूप में होगा। जबकि टेस्ट के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज और उसके बाद वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

ये भी पढ़े - Ind vs Eng : आर्चर ने माना, IPL खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ इस बड़े चैलेन्ज से होगा सामना 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल