Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : क्रुणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा को मिला वनडे कैप, टीम इंडिया लिए करेंगे डेब्यू

Ind vs Eng : क्रुणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा को मिला वनडे कैप, टीम इंडिया लिए करेंगे डेब्यू

Edited by: India TV Sports Desk Published : Mar 23, 2021 01:29 pm IST, Updated : Mar 23, 2021 01:29 pm IST

भारतीय टीम की तरफ से ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपना करेंगे। इस खास मौके पर टीम के नियमित सदस्य हार्दिक पंड्या ने अपने भाई क्रुणाल को वनडे कैप प्रदान किया।

Ind vs Eng, Krunal Pandya, Prasidh Krishna,Team India, India vs England  - India TV Hindi
Image Source : TWITTER/BCCI India vs england,1st ODI Match 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपना करेंगे। इस खास मौके पर टीम के नियमित सदस्य हार्दिक पंड्या ने अपने भाई क्रुणाल को वनडे कैप प्रदान किया। इस खास मौके पर क्रुणाल भावुक भी हो गए।

आपको बात दें कि क्रुणाल को इससे पहले टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए खेलने का मौका मिल चुका है। टी-20 में क्रुणाल वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में अपना डेब्यू किया था। क्रुणाल और प्रसिद्ध को विजय हाजारे में शानदार प्रदर्शन के बाद वनडे टीम में चुना गया है।

यह भी पढ़ें- काइल जैमिसन ने पकड़ा तमीम इकबाल का ऐसा कैच की अब मच गया है बवाल ! देखें वीडियो

टी-20 में डेब्यू के बाद क्रुणाल को वनडे में पहली बार मौका दिया गया है। वहीं भारत के लिए वह अबतक कुल 18 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी में 24.2 की औसत से 121 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 26 रन है।

इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने अपना दम दिखाया है। टी-20 इंटरनेशन में क्रुणाल ने कुल 14 विकेट अपने नाम किए हैं। गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन देकर 4 विकेट हैं।

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng, 1st ODI : सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग के इस बड़े रिकॉर्ड पर होगी कोहली की नजर

वहीं प्रसिद्ध कृष्णा का घरेलू सीजन बेहद शानदार रहा था जिसके कारण उन्हें भारतीय टीम में मौका दिया गया है। कृष्णा के पास 9 फर्स्ट क्लास, 48 लिस्ट ए और 40 टी-20 मैचों में खेलने का अनुभव है।

फर्स्ट क्लास में कृष्णा ने 34 विकेट लिए हैं जबकि लिस्ट ए में उन्होंने 81 जबकि टी-20 में 33 विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement