1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : दूसरे टेस्ट के लिए ऑनलाइन बेचे जाएंगे टिकट

IND v ENG : दूसरे टेस्ट के लिए ऑनलाइन बेचे जाएंगे टिकट

 Reported By: IANS
 Published : Feb 07, 2021 08:03 pm IST,  Updated : Feb 07, 2021 08:03 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में 13 से 17 फरवरी तक होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टिकट केवल ऑनलाइन ही बेचा जाएगा। 

IND v ENG : दूसरे टेस्ट के...- India TV Hindi
IND v ENG : दूसरे टेस्ट के लिए ऑनलाइन बेचे जाएंगे टिकट Image Source : BCCI.TV

चेन्नई| भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में 13 से 17 फरवरी तक होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टिकट केवल ऑनलाइन ही बेचा जाएगा। तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने पहले ही घोषणा की थी कि स्टेडियम में 50 प्रतिशत सीटों को दूसरे टेस्ट के लिए दर्शकों से भर दिया जाएगा।

IND v ENG : एक बार फिर नर्वस 90s का शिकार हुए पंत, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

एक मीडिया विज्ञप्ति में, टीएनसीए ने रविवार को कहा कि आम जनता के लिए टिकट इनसाइडर डॉट इन और पेटीएम डॉट कॉम के अलावा पेटीएम ऐप और पेटीएम इनसाइडर ऐप के माध्यम से सोमवार सुबह 10 बजे से बेचे जाएंगे। दैनिक टिकट की कीमतें 100 से 200 रुपये के बीच रखी गई है।

IND v ENG : एक बार फिर नर्वस 90s का शिकार हुए पंत, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

दूसरे टेस्ट के बाद दोनों टीमें अहमदाबाद का रुख करेंगी जहां चार मैचों की सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जाएंगे। 24-28 फरवरी के बीच होने वाला तीसरा मैच एक डे-नाइट टेस्ट होगा, जबकि 4 से 8 मार्च तक खेला जाने वाला अंतिम मैच सामान्य समय पर लाल गेंद से खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल