1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: द ओवल में फतह हासिल कर कप्तान कोहली ने हासिल किया ये मुकाम

IND vs ENG: द ओवल में फतह हासिल कर कप्तान कोहली ने हासिल किया ये मुकाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 07, 2021 06:52 pm IST,  Updated : Sep 07, 2021 06:52 pm IST

टीम इंडिया ने सोमवार को एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन और दमदार वापसी करते हुए 157 रनों से इंग्लैंड को द ओवल में मात दी।

IND vs ENG: Virat Kohli Becomes Most Successful Asian...- India TV Hindi
IND vs ENG: Virat Kohli Becomes Most Successful Asian Captain In SENA Countries Image Source : GETTY

विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट को जीत लिया है। लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने 157 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई। अब ये सीरीज या तो भारतीय टीम जीतेगी या फिर ये सीरीज ड्रॉ हो जाएगी। इंग्लैंड के जीतने के चांस अब नहीं रहे।

इस जीत के साथ विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी हो गया है। वे SENA देशों में सबसे सफल एशियाई कप्तान बन गए हैं। SENA देशों का मतलब साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया होता है। विराट कोहली के नाम अब 6 टेस्ट विन हैं जो एशियाई कप्तानों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। विराट की कप्तानी में भारत ने तीन बार इंग्लैंड में, दो बार ऑस्ट्रेलिया में और एक बार साउथ अफ्रीका में जीत हासिल की है।

इतना ही नहीं कोहली चौथे ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने सबसे ज्यादा टेस्ट प्रारूप में जीत हासिल की है।

टीम इंडिया ने सोमवार को एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन और दमदार वापसी करते हुए 157 रनों से इंग्लैंड को द ओवल में मात दी। इसी के साथ उन्होंने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। अब इंग्लैंड का सीरीज जीतना नामुमकिन है। ये सीरीज या तो ड्रॉ होगी या फिर भारत सीरीज को 3-1 से जीतेगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि द ओवल में जिस तरह गेंदबाजों ने प्रदर्शन दिया है, वो काबिलेतारीफ है।

मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कोहली ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की तारीफ की। साथ ही चौथे टेस्ट में भारतीय टीम ने जैसा कैरेक्टर दिखाया, उसकी भी उन्होंने काफी तारीफ की।

IND vs ENG: विराट कोहली ने बताया मैच का टर्निंग प्वॉइंट, इस खिलाड़ी की जमकर की तारीफ

विराट कोहली ने कहा, "मुझे लगता है कि इस टेस्ट की बेस्ट चीज हमारी टीम का कैरेक्टर था। हम इस मैच में बने रहनेके बारे में नहीं बल्कि इसे जीतने के इरादे से आए थे। बहुत गर्व है जिस तरह का कैरेक्टर हमारी टीम ने दिखाया। कंडीशंस हॉट थी और हमें पता था कि हमारे पैसा मौका है जब जडेजा गेंदबाजी करने आए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल