1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video : कैसे मोईन अली की घातक गेंद से बोल्ड होकर दंग रह गये कोहली, नहीं जा रहे थे पवेलियन!

Video : कैसे मोईन अली की घातक गेंद से बोल्ड होकर दंग रह गये कोहली, नहीं जा रहे थे पवेलियन!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2021 11:41 am IST,  Updated : Feb 13, 2021 11:52 am IST

कप्तान कोहली मोईन अली की एक गेंद पर अचानक बोल्ड होकर दंग रह गये और क्रीज से आउट होने के काफी देर बाद वो पवेलियन लौटे।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : BCCI.TV

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के चेपक मैदान में खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया को ये फैसला भारी पड़ा और उसके विकेट एक अंतराल पर गिरते चले गये। इतना ही नहीं खुद कप्तान कोहली मोईन अली की एक गेंद पर अचानक बोल्ड होकर दंग रह गये और क्रीज से आउट होने के काफी देर बाद वो पवेलियन लौटे। उन्हें अपने शून्य पर आउट होने का विश्वास ही नहीं हो रहा था। जिसके चलते उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ा है ।

दरअसल, मैच में इंग्लैंड ने चेन्नई के दूसरे टेस्ट मैच के लिए पारी का दूसरा और अपना पहला ओवर लेकर ओली स्टोन आए। इस तरह स्टोन की तीसरी गेंद को शुभमन गिल शून्य पर आउट हो गये थे। जिसके बाद कप्तान कोहली भी पारी के 22वें ओवर में ऑफ स्पिन गेंदबाज मोईन अली की दूसरी गेंद पर आउट होकर चले गये। अली की ये गेंद पिच पर बाहर गिरने के बाद इतनी ज्यादा अंदर आई कि कोहली बीट होकर बोल्ड हो गये। हालांकि बोल्ड होने के बाद कप्तान कोहली को विश्वास ही नहीं हो रहा था और काफी देर तक क्रीज पर खड़े रहे। हालांकि बाद में वो शून्य पर आउट होकर पवेलियन चलते बने। जबकि अली ने दूसरे टेस्ट मैच में अपना पहला विकेट लिया। वहीं भारत को कोहली के रूप में तीसरा झटका लगा।

 

इस तरह कोहली जैसे ही टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। कोहली अभी टेस्ट क्रिकेट करियर में 11  बार शून्य पर अब आउट हो चुके हैं। इस मामले में उन्होंने भारत के मोहिन्दर अमरनाथ और विजय मांजरेकर की बराबरी कर ली है। 

ये भी पढ़े -  Video : कैसे इन स्विंग गेंद में शून्य पर आउट होकर गिल बने इस गेंदबाज का एशिया में पहला शिकार

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 से 7 तक बल्लेबाजी करने वाले ऐसे बल्लेबाज जो शून्य पर आउट हो चुके हैं :- 

सहवाग - 16 बार शून्य पर आउट 

डी. वेंगसरकर - 15 बार शून्य पर आउट 

वीवीएस / पंकज रॉय / तेंदुलकर - 14 बार शून्य पर आउट 

गांगुली - 13 बार शून्य पर आउट 

गावस्कर - 12 बार शून्य पर आउट 

कोहली - 11* बार शून्य पर आउट 

एम। अम्मारनाथ / वी।मनजरेकर - 11 बार शून्य पर आउट 

वहीं टेस्ट क्रिकेट में अब कोहली के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा है। वो अब वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा चार बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में आउट होने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। 

इन टीमों के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शून्य पर अभी तक आउट हो चुके हैं कोहली:-

4 बार - इंग्लैंड

3 बार - ऑस्ट्रेलिया

2 बार - वेस्ट इंडीज

1 बार - बांग्लादेश

1 बार -  श्रीलंका

ये भी पढ़े -  IND vs ENG, 2nd Test : टीम इंडिया ने किया Playing XI का ऐलान, किए ये तीन बड़े बदलाव 

वहीं मैच की बात करें तो कप्तान कोहली ने अपने प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए हैं। जिसमें कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। जबकि इंग्लैंड ने नए विकेटकीपर बेन फोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली स्टोन को शामिल किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल