1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : टेस्ट डेब्यू के बाद हो गए थे 'बैन', अब कोहली का विकेट लेकर सुर्खियों में आए ओली रॉबिन्सन

Ind vs Eng : टेस्ट डेब्यू के बाद हो गए थे 'बैन', अब कोहली का विकेट लेकर सुर्खियों में आए ओली रॉबिन्सन

 Edited By: IANS
 Published : Aug 29, 2021 02:22 pm IST,  Updated : Aug 29, 2021 02:22 pm IST

अतीत में किए गए नस्लीय ट्वीट के कारण रॉबिंसन को डेब्यू टेस्ट के बाद कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रखा गया था।

India vs england, Ollie Robinson, Virat kohli, Sports, cricket - India TV Hindi
Ollie Robinson Image Source : GETTY

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन जिन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में सात विकेट लिए थे, उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट लेना उनके लिए सुखद एहसास रहा। इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पारी और 76 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की थी।

रॉबिंसन ने कहा, "यह सुखद एहसास रहा और यहां के दर्शक अविश्वनीय है। जब मैंने कोहली का विकेट लिया उस वक्त दर्शकों की तरफ से जो आवाजें आई, वो अभूतपूर्व अनुभव था।"

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने रहाणे को बताया भारतीय टीम के लिए 'सिरदर्द', कोहली पर भी साधा निशाना

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्ष काफी कठिन रहे और मैंने यहां आने के लिए काफी मेहनत की।"

अतीत में किए गए नस्लीय ट्वीट के कारण रॉबिंसन को डेब्यू टेस्ट के बाद कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रखा गया था।

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में मार्क वुड और क्रिस वोक्स की हो सकती है वापसी

रॉबिंसन ने कहा, "जब आप प्रदर्शन कर रहे होते हैं, तो जांच आपसे थोड़ी दूर होती है। इसका मतलब यह नहीं है कि यह मेरी याददाश्त में ताजा नहीं है। यह अभी भी कुछ ऐसा है जिस पर मैं काम करने और खुद को एक बेहतर इंसान बनाने की कोशिश कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "जब से मैं इंग्लैंड की टीम में वापस अया हूं जेम्स एंडरसन मेरे करीबी दोस्त में से एक बन गए हैं। मैं उनसे रोज बात करता हूं और उनसे सीखना चाहता हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल