1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ WTC Final: कोहली को आउट करने के कारण काइल जैमीसन को फैंस ने कहे अपशब्द

IND vs NZ WTC Final: कोहली को आउट करने के कारण काइल जैमीसन को फैंस ने कहे अपशब्द

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2021 01:27 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 01:27 pm IST

काइल जैमीसन के लिए लोगों ने अपशब्द भरे ट्वीट्स किए थे क्योंकि उन्होंने कोहली को आउट किया था।

IND vs NZ WTC Final: Kyle Jamieson Abused on Instagram...- India TV Hindi
IND vs NZ WTC Final: Kyle Jamieson Abused on Instagram After Dismissing Virat Kohli Image Source : TWITTER HANDLE/@ICC

सोशल मीडिया का एक बार फिर ऐसा रूप देखने को मिला जो कई भी नहीं देखना चाहता। इस बार सोशल मीडिया यूजर्स ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को शिकार बनाया क्योंकि उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट किया था। गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच साउथहैंपटन के एजेस बाउल में खेला जा रहा है।

काइल जैमीसन के लिए लोगों ने अपशब्द भरे ट्वीट्स किए थे क्योंकि उन्होंने कोहली को आउट किया था। जैमीसन ने मुकाबले के तीसरे दिन कोहली को 44 रनों पर आउट किया।

कुछ लोगों ने कहा कि अब काइल जैमीसन का आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट खतरे में पड़ जाएगा क्योंकि वे आरसीबी के लिए खेलते हैं जिसके कप्तान विराट कोहली हैं। कई लोगों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर ट्वीट लिखा। दूसरी ओर कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि लोग जैमीसन और उनकी मां के बारे में इतनी बुरी बातें कर रहे हैं।

आपको बता दें कि भारतीय टीम पहली पारी में 217 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टीम के लिए कोहली और अजिंक्य रहाणे टॉप स्कोरर रहे थे। रहाणे ने 49 रन बनाए थे।

वहीं, जवाब में कीवी सलामी बल्लेबाजों टॉम लाथम और डेवॉन कॉनवे ने 34।2 ओवर में 70 रन स्कोरबोर्ड पर चढ़ा दिए थे। अश्विन ने भारत के लिए पहला ब्रेकथ्रू दिलाया और लाथम को 30 रनों पर आउट किया। लेकिन कॉनवे ने अपना पचासा पूरा कर लिया था फिर वो भी इशांत शर्मा को 54 रनों पर अपना विकेट थमा बैठे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल