1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL : दीपक चाहर ने राहुल द्रविड़ को दिया श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत का श्रेय

IND vs SL : दीपक चाहर ने राहुल द्रविड़ को दिया श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत का श्रेय

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 21, 2021 11:42 am IST,  Updated : Jul 21, 2021 11:42 am IST

दीपक ने निचले क्रम में आकर नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर टीम को मुश्किल से उबार दिया।

IND vs SL, Deepak Chahar, Rahul Dravid, Sports, cricket, Sri Lanka- India TV Hindi
 Deepak Chahar Image Source : TWITTER/BCCI

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। टीम की इस जीत में दीपक चाहर में महत्वपूर्ण भूमिका रही। दीपक ने निचले क्रम में आकर नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर टीम को मुश्किल से उबार दिया।

मुकाबले के बाद दीपक ने टीम की इस कामयाबी का श्रेय कोच राहुल द्रविड़ को दिया। दीपक चाहर ने कहा, ''राहुल द्रविड़ ने मेरे उपर जो भरोसा दिखाया वही कारण है की मैं टीम इंडिया को जीत दिला पाया हूं।'' 

यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ के फैसले को दीपक चहर ने सही साबित किया : भुवनेश्वर कुमार

उन्होंने कहा, ''देश के लिए मैच जीतने से बड़ी बात मेरे लिए कोई नहीं हो सकती है। राहुल सर ने मुझे हर गेंद को खेलने की सलाह दी थी और मैदान पर मैंने वही करने की कोशिश की।''

चाहर ने कहा, ''राहुल सर ने मुझ पर भरोसा जताया। मैं उनके कोचिंग में इससे पहले इंडिया ए में भी खेल चुका था। वहां भी बल्लेबाजी में मैने कुछ अच्छी पारियां खेली। राहुल सर ने मुझे कहा कि मैं 7 नबंर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। लक्ष्य 50 तक पहुंचा तो मुझे लगा हम जीत सकते हैं। मैंने कुछ रिस्क भी लिए।''

यह भी पढ़ें- Tokyo Olympic : सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के साथ शुरू हुआ ओलंपिक, ऑस्ट्रेलिया को हराकर जापान ने की विजयी आगाज

आपको बता दें की श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक समय ऐसा था जब भारत हार की कगार पर पहुंचा चुका था। भारतीय टीम महज 116 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीपक ने भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर पारी संभाला और अंत में टीम को जीत दिला दी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल