1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND Vs SL LIVE: पहली पारी में भारत ने बनाए 600 रन, देखें लाइव स्कोर

IND Vs SL LIVE: पहली पारी में भारत ने बनाए 600 रन, देखें लाइव स्कोर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2017 02:42 pm IST,  Updated : Jul 27, 2017 04:06 pm IST

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को गॉल में अपनी पहली पारी में 600 रन बनाए। शिखर धवन (190) और चेतेश्वर पुजारा (153) की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने यह विशाल स्कोर खड़ा किया है।

Nuwan Pradeep | Getty Images- India TV Hindi
Nuwan Pradeep | Getty Images

गॉल: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को गॉल में अपनी पहली पारी में 600 रन बनाए। शिखर धवन (190) और चेतेश्वर पुजारा (153) की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने यह विशाल स्कोर खड़ा किया है। भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इस पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए थे। पहले दिन आउट होने वाले 3 बल्लेबाज अभिनव मुकुंद (12), धवन (190) और कप्तान विराट कोहली (3)  थे। टी तक श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 38 रन बना लिए थे। आउट होने वाले बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (2) रहे जिनका विकेट उमेश यादव ने लिया।

पहले दिन के नॉटआउट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (153) और अजिंक्य रहाणे (57) ने चौथे विकेट के लिए 137 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलते हुए टीम को 423 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर नुवान प्रदीप ने पुजारा को विकेट के पीछे खड़े निरोशन डिकवेला के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। पुजारा ने अपनी पारी में खेली गईं 265 गेंदों पर 13 चौके लगाए। पुजारा के आउट होने के तुरंत बाद ही 423 के ही स्कोर पर रहाणे भी लाहेरु कुमारा की गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने के हाथों लपके गए।

इसके बाद, रविचंद्र अश्विन (47) और रिद्धिमान साहा (16) ने छठे विकेट के लिए 59 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी से टीम का स्कोर 491 तक पहुंचाया। कप्तान रंगना हेराथ ने दिलरुवान परेरा के हाथों साहा को कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। साहा के रूप में भारतीय टीम का छठा विकेट गिरा। इसके बाद टीम के खाते में चार रन और ही जुड़ पाए थे कि श्रीलंकाई गेंदबाज प्रदीप की गेंद पर अश्विन विकेट के पीछे खड़े डिकवेला के हाथों लपके गए। अश्विन के रूप में मेहमान टीम का सांतवा विकेट गिरा। दूसरे सेशन में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हार्दिक पांड्या (50) और रवींद्र जडेजा (15) ने आठवें विकेट के लिए 22 रन ही जोड़े थे कि 517 के कुलयोग पर शानदार गेंदबाजी कर रहे नुवान प्रदीप ने जडेजा को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

जडेजा के बाद मोहम्मद समी (30) ने पांड्या के साथ नौवें विकेट लिए 62 रनों की अर्धशतकीय पारी कर टीम को 579 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इसी स्कोर पर लाहिरु कुमारा ने समी को उपुल थारंगा के हाथों कैच आउट कर टीम का नौंवा विकेट भी गिराया। इसके बाद 600 के कुलयोग पर कुमारा की गेंद पर धनंजय डी सिल्वा के हाथों पांड्या के कैच आउट होने के साथ ही भारतीय पारी समाप्त हो गई। श्रीलंका के लिए नुवान प्रदीप ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए, जबकि कुमारा को 3 और रंगना हेराथ को एक सफलता हासिल हुई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल