1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: टॉस जीतते ही मजाकिया अंदाज में जश्न मनाने लगे थे धवन, वायरल हुआ वीडियो

IND vs SL: टॉस जीतते ही मजाकिया अंदाज में जश्न मनाने लगे थे धवन, वायरल हुआ वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2021 07:01 pm IST,  Updated : Jul 23, 2021 07:01 pm IST

पहले दो मैचों में धवन टॉस हार गए थे। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने दोनों बार पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

IND vs SL: Shikhar Dhawan Breaks into Celebration After...- India TV Hindi
IND vs SL: Shikhar Dhawan Breaks into Celebration After Winning Toss, Video Goes Viral Image Source : GETTY

श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। आज श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से उतरी है। इस मैच से पहले हुए टॉस को जीत कर धवन ने जश्न मनाया जिसका वीडियो वायरल हो चुका है।

टॉस जीतते ही उन्होंने अपना मशहूर जश्न मनाया और ऐसा करते ही एचडी एकरमैन ने जब उनसे इस बारे में पूछा तो धवन जोर-जोर से हंसने लगे। इस बात को फ्लोर कमेंटेटर्स संजय मांजरेकर और अजीत अगरकर ने पकड़ ली और अगरकर बोले, "वो पहले गेम से ही इंतजार कर रहे थे लेकिन अब आखिरकार उनको ये करने का मौका मिला।" आपको बता दें कि पहले दो मैचों में धवन टॉस हार गए थे। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने दोनों बार पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

आपको बता दें कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने आज संजू सैमसन, नितीश राणा, चेनत सकारिया, कृष्णप्पा गौतम और राहुल चाहर को डेब्यू कैप दिलाई है।

टोक्यो ओलंपिक का हुआ उद्घाटन, पीएम मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का जोश

संजू सैमसन इंजरी के कारण पहले दो वनडे से बाहर रहे थे और उनकी जगह पर इशान किशन खेले थे। अब सैमसन ने झारखंड के इस खिलाड़ी को रिप्लेस कर दिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल