1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विंडीज के लोअर ऑर्डर ने जमकर की भुवनेश्वर की पिटाई, उनके बचाव में बुमराह ने दिया ये बड़ा बयान

विंडीज के लोअर ऑर्डर ने जमकर की भुवनेश्वर की पिटाई, उनके बचाव में बुमराह ने दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 28, 2018 11:35 am IST,  Updated : Oct 28, 2018 11:35 am IST

भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर में 70 रन लुटाए।

जसप्रीत बुमराह- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह

पुणे: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वेस्टइंडीज के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने तीसरे वनडे मैच के नतीजे में अंतर पैदा किया। वेस्टइंडीज की टीम ने एक समय 227 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे लेकिन एश्ले नर्स (40) और केमार रोच (15) के बीच 56 रन की साझेदारी की बदौलत नौ विकेट पर 283 रन बनाने में सफल रही। बुमराह ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘मुझे लगता है कि एक इकाई के रूप में हमने अच्छी गेंदबाजी की, 35वें ओवर तक हम काफी अच्छी स्थिति में थे। हां, अंत में हमने कुछ रन दे दिए, शायद इसने ही अंतर पैदा किया। कुल मिलाकर गेंदबाजी प्रदर्शन बुरा नहीं था। वे अच्छा खेले और आपको बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा। यह दोनों का संयोजन है।’’ 

भारत को 43 रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। बुमराह ने कहा,‘‘अगर आप कहते हैं कि उनके गेंदबाजों ने 90 रन बनाए तो जेसन होल्डर ऑलराउंडर हैं। उन्होंने निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी की।’’ 

बुमराह ने अपने साथी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का भी बचाव किया जिन्होंने 10 ओवर में 70 रन लुटाए। 

उन्होंने कहा,‘‘भुवी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बीच के ओवरों में या अंत में उसके खिलाफ रन बने, कभी कभी ऐसा होता है। जब आप डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं तो यह मुश्किल होता है। यह जरूरी नहीं कि सभी गेंदबाज एक साथ अच्छा प्रदर्शन करें।’’ 

भारत को अगला मैच मुंबई में सोमवार को खेलना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल