1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची टेस्ट, डे2, टी: भारत की सधी हुई शुरुआत

रांची टेस्ट, डे2, टी: भारत की सधी हुई शुरुआत

 Written By: Feeroz Shaani
 Published : Mar 17, 2017 02:28 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 02:28 pm IST

रांची: भारत ने आज यहां टेस्ट सिरीज़ के तीसरे मैच के दूसरे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया के 451 के जवाब में बिना नुकसान के 20 रन बना लिए। टी पर राहुल 18 और मुरली विजय

Murali-Vijay- India TV Hindi
Murali-Vijay

रांची: भारत ने आज यहां टेस्ट सिरीज़ के तीसरे मैच के दूसरे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया के 451 के जवाब में बिना नुकसान के 20 रन बना लिए। टी पर राहुल 18 और मुरली विजय दो रन बनाकर खेल रहे थे। राहुल ने अपनी पारी में तीन चौक्के लगाए।

इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर 297/4 के आगे खेलना शुरु किया और कल की अपेक्षा आज तेज़ी से रन बटोरने शुरु किए ख़ासकर मैक्सवेल ज़्यादा आक्रामक दिख रहे थे। मैक्सवेल ने शानदार चौक्का लगाकर अपने टेस्ट करिअर का पहला शतक बनाया हालंकि उन्हें शतक के लिए ज़रुरी एक रन बनाने के लिए कुछ इंतज़ार करना पड़ा। लेकिन शतक बनाने के बाद जब लग रहा था कि मैक्सवेल अब वनडे फ़ार्म में आ जाएंगे तभी जडेजा ने उन्हें विकेट के पीछे साहा के हाथों कैच करवा दिया। मैक्सवेल ने 185 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौक्के और दो छक्के की मदद से 104 रन बनाए।

स्टीव स्मिथ (150*) और ग्लैन मैक्सवेल (104) के बीच पांचवे विकेट के लिए 191 की साझोदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भोजनकाल तक सात विकेट खोकर 401 रन बनाए। ये स्कोरबोर्ड और चुनौतीपूर्ण दिखता अगर जडेजा ने तीन विकेट नहीं निकाले होते। 

पांचवां विकेट गिरने के बाद स्मिथ और मैथ्यू वेड ने छठे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। ख़तरनाक दिख रही जोड़ी को एक बार फिर जडेजा ने तोड़ा. उन्होंने वेड को भी विकेट के पीछे कैच करवाया। वेड ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 50 बॉलों पर 37 रन बनाए। इसके बाद पैट क्यूमिंस सिर्फ दो बॉल खेलकर जडेजा के शिकार बन गए। 

लंच के बाद ओ कीफ ने स्मिथ का साथ दिया और महत्वपूर्ण 25 रन बनाए। उनके बाद कोई भी बल्लेबाज़ स्मिथ का साथ नही दे सका और स्मिथ 178 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल