1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका खेले जाएंगे 5 वनडे और 3 टी20 मैच

इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका खेले जाएंगे 5 वनडे और 3 टी20 मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2021 10:56 pm IST,  Updated : Feb 23, 2021 10:56 pm IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 मुकाबले लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेई इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

India and South Africa to play 5 ODIs and 3 T20 matches at Ekana Stadium- India TV Hindi
India and South Africa to play 5 ODIs and 3 T20 matches at Ekana Stadium Image Source : BCCI

लखनऊ। भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 मुकाबले लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेई इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव युद्धवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले जाने वाले पांच वनडे और तीन टी-20 मुकाबलों की मेजबानी इकाना स्टेडियम को सौंपी है। 

उन्होंने बताया कि दोनों टीमें 25 फरवरी को लखनऊ पहुंचेंगी। एकदिवसीय मुकाबलों की श्रंखला सात मार्च को शुरू होगी, जबकि टी-20 मुकाबलों की शुरुआत 20 मार्च से होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल