1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-इंग्लैंड सीरीज के ब्रिटेन में टेलीविजन प्रसारण को लेकर अभी तक फैसला नहीं

भारत-इंग्लैंड सीरीज के ब्रिटेन में टेलीविजन प्रसारण को लेकर अभी तक फैसला नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2021 06:06 pm IST,  Updated : Jan 28, 2021 06:06 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होने में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है लेकिन ब्रिटेन में इस सीरीज के टेलीविजन प्रसारण को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है।

भारत-इंग्लैंड सीरीज...- India TV Hindi
भारत-इंग्लैंड सीरीज के ब्रिटेन में टेलीविजन प्रसारण को लेकर अभी तक फैसला नहीं Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होने में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है लेकिन ब्रिटेन में इस सीरीज के टेलीविजन प्रसारण को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। ‘टेलीग्राफ स्पोर्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज का आधिकारिक प्रसारक स्टार इंडिया किसी प्रसारक को अधिकार बेचने के बजाय अपने स्ट्रीमिंग एप हॉटस्टार के जरिये मैच दिखाने पर विचार कर रहा है।

घर खरीदने के लिए कन्फ्यूज पंत ने फैन्स से पूछा सवाल तो फिर सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की ऑस्ट्रेलिया में जीत तथा इंग्लैंड के हाल के श्रीलंका के दौरे के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर दर्शकों की अच्छी संख्या को देखते हुए इसके अधिकार बेचने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं और यहां तक कि चैनल 4 भी इसमें दिलचस्पी दिखा रहा है।’’

इन अधिकारों की कीमत लगभग दो करोड़ पौंड होगी जिन्हें जल्द ही किसी को देना होगा। चार टेस्ट मैचों की सीरीज पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होगी। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्काई अब भी अधिकार हासिल करने की दौड़ में आगे है। पिछले तीन दशकों में इंग्लैंड के अधिकतर दौरों का प्रसारण स्काई पर ही किया गया। 

कोहली और रहाणे की कप्तानी में क्या है बड़ा अंतर, गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल