1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर वनडे में 6 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने चहल, जानिए कौन है पहला

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर वनडे में 6 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने चहल, जानिए कौन है पहला

 Reported By: IANS
 Published : Jan 18, 2019 09:15 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 10:42 pm IST

चहल ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर एक वनडे मैच में छह विकेट लेने वाले पहले स्पिनर और दूसरे भारतीय बन गए हैं।

युजवेंद्र चहल- India TV Hindi
युजवेंद्र चहल Image Source : AP

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में छह विकेट लेकर भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि उन्होंने इस मैच में अपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठाया। चहल की गेंदबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 230 रनों पर ढेर कर दिया और फिर सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। यह भारत की ऑस्ट्रेलिया में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है। 

मैच के बाद चहल ने कहा, "यह मेरा ऑस्ट्रेलिया में पहला मैच था। विकेट पर गेंद स्पिन ले रही थी और मैं अपने खेल का लुत्फ उठा रहा था। मेरी कोशिश धीमी गेंदबाजी करने और अपनी गति में बदलाव करते रहने की थी। विश्व कप से पहले हमारे सामने न्यूजीलैंड की बड़ी सीरीज है। मैं उसके लिए तैयार हूं।"

चहल ने इस मैच में इतिहास भी अपने नाम किया है। चहल ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर एक वनडे मैच में छह विकेट लेने वाले पहले स्पिनर और दूसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले भारत के ही तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने इसी मैदान पर 2004 में छह विकेट लिए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल