1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज और यूसुफ के दम पर इंडिया लेजेंड्स ने जीती रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज

युवराज और यूसुफ के दम पर इंडिया लेजेंड्स ने जीती रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज

 Reported By: IANS
 Published : Mar 21, 2021 11:08 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 11:28 pm IST

इंडिया लेजेंड्स ने रविवार को रायपुर में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका लेजेंड्स को 14 रनों से हरा दिया।

युवराज और यूसुफ के दम...- India TV Hindi
युवराज और यूसुफ के दम पर इंडिया लेजेंड्स ने जीती रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज  Image Source : ROAD SAFETY WORLD SERIES

पठान बंधुओं के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर इंडिया लेजेंड्स ने रविवार को यहां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका लेजेंड्स को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इंडिया लेजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 181 रन का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका लेजेंड्स को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन पर रोक दिया।

श्रीलंका के लिए सनथ जयसूर्या ने 35 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की बदौलत 43 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने 21, चमारा सिल्वा ने दो, उपुल थरंगा ने 13, चिंतका जयसिंघे ने 40 और कौशल्या वीरारत्ने ने 38 रन बनाए।

T20I में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने डेविड मलान

इंडिया लेजेंड्स की ओर से यूसुफ पठान ने बल्लेबाजी में नाबाद 62 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। यूसुफ ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट और इरफान पठान ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, मनप्रीत सिंह गोनी और मुनाफ पटेल ने भी एक-एक विकेट लिया।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल