1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Pak: आईसीसी का नया प्लान, भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप से पहले हो सकता है मैच

Ind vs Pak: आईसीसी का नया प्लान, भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप से पहले हो सकता है मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 17, 2019 07:34 am IST,  Updated : Oct 17, 2019 07:34 am IST

ऑस्ट्रेलिया में 2020 में टी20 विश्वकप खेला जाना है और भारत व पाकिस्तान दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं।

India vs Pakistan- India TV Hindi
India vs Pakistan Image Source : GETTY IMAGE

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होता है। इन दोनों कट्टर प्रतिद्वंदियों के बीच मैच सिर्फ भारत और पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में देखा जाता है। इस बात से क्रिकेट की कर्ताधर्ता आईसीसी अच्छे से वाकिफ है। जिसक लेकर आईसीसी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कराने की योजना बना रही है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में 2020 में टी20 विश्वकप खेला जाना है और भारत व पाकिस्तान दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं। इस तरह ग्रुप मैच में तो दोनों टीमें एक दूसरे का सामना नहीं कर पाएंगी। ऐसे में आईसीसी ने विचार किया है कि क्यों न विश्वकप से पहले दोनों टीमों के बीच एक वार्मअप मैच रखा जाए। जो की दर्शकों को काफी रास आएगा। 

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक 2020 आईसीसी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। आईसीसी टी20 विश्व का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नबंबर 2020 तक किया जाना है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर 2020 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम का पहला मुकाबला इसी दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।

बता दें की भारत जहां पहली बार टी20 विश्वकप 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। वही पाकिस्तान ने 2009 में इस खिताब पर कब्ज़ा किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।