1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत टॉप पर बरकरार, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ हासिल किया तीसरा स्थान

ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत टॉप पर बरकरार, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ हासिल किया तीसरा स्थान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2021 11:19 am IST,  Updated : May 13, 2021 11:27 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को जारी आईसीसी टीम रैंकिंग के वार्षिक अपडेट के बाद नंबर एक पायदान पर बरकरार है।

ICC टेस्ट रैंकिंग में...- India TV Hindi
ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत टॉप पर बरकरार, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ हासिल किया तीसरा स्थान Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को जारी आईसीसी टीम रैंकिंग के वार्षिक अपडेट के बाद नंबर एक पायदान पर बरकरार है। भारत 24 मैचों से 121 रेटिंग पाइंट के साथ टेबल में शीर्ष पर है। विराट कोहली की टीम इंडिया के बाद न्यूजीलैंड 120 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है। इंग्लैंड (109 रेटिंग) तीसरे स्थान पर जबकि ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर खिसक गया है। पाकिस्तान (94) पांचवें, जबकि वेस्टइंडीज (84) दो स्थानों की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गया है।

दक्षिण अफ्रीका (80) और श्रीलंका (78) एक साथ नीचे खिसक कर क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश (46) 9वें और ज़िम्बाब्वे (35) 10वें नंबर बना हुआ है।

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून तक साउथम्पटन के एजेस बाउल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल