1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बारिश की भेंट चढ़ा इंडिया अंडर-19 और बांग्लादेश अंडर-19 के बीच का मुकाबला, मिले एक-एक अंक

बारिश की भेंट चढ़ा इंडिया अंडर-19 और बांग्लादेश अंडर-19 के बीच का मुकाबला, मिले एक-एक अंक

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2019 11:55 am IST,  Updated : Aug 08, 2019 11:55 am IST

पहले बल्लेबाजी करते हुए अंडर-19 टीम 244 रन पर आउट हो गई। बाद में बांग्लादेश के दो विकेट 19 रन पर गिर गए थे।

India u19 vs Bangladesh u19- India TV Hindi
India u19 vs Bangladesh u19 Image Source : GETTY IMAGE

बेकनहम। भारत अंडर-19 और बांग्लादेश अंडर-19 टीमों के बीच युवा एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला का मैच भारी बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे दोनों टीमों को बराबर अंक मिले। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए अंडर-19 टीम 244 रन पर आउट हो गई। बाद में बांग्लादेश के दो विकेट 19 रन पर गिर गए थे। कप्तान शुभांग हेगड़े ने 97 गेंद में 69 रन बनाये जबकि समीर रिजवी ने 32 गेंद में 44 रन की पारी खेली। एक समय भारत अंडर-19 टीम के चार विकेट 15वें ओवर में 65 रन पर गिर गए थे। 

इसके बाद हेगड़े, रिजवी, दिव्यांश सक्सेना (37) और करण लाल (25) ने पारी को संभाला। भारत अंडर-19 टीम 49.3 ओवर में 244 रन पर आउट हो गई । बांग्लादेश के लिये शरीफुल इस्लाम, अभिषेक दास और शमीम हुसैन ने तीन तीन विकेट लिये। 

भारतीय पारी खत्म होने के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश रूकने पर बांग्लादेश अंडर-19 ने खेलना शुरू किया लेकिन दोबारा बारिश शुरू होने से खेल बहाल नहीं हो सका।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल