1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs IND 1st T20I : चोटिल जडेजा के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए युजवेंद्र चहल

AUS vs IND 1st T20I : चोटिल जडेजा के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए युजवेंद्र चहल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 04, 2020 04:04 pm IST,  Updated : Dec 04, 2020 04:52 pm IST

चहल जडेजा के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में शामिल हुए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि जडेजा दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी कर पाएंगे।

India vs Australia 1st T20I Ravindra Jadeja Concussion Substitute Yuzvendra Chahal- India TV Hindi
India vs Australia 1st T20I Ravindra Jadeja Concussion Substitute Yuzvendra Chahal Image Source : @BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला मनुका ओवल, कैनबरा में खेला जा रहा है। इस मैच में 44 रन की नाबाद पारी खेलने वाले जडेजा के चोटिल होने के बाद भारतीय प्लेइंग इलेवन में युजवेंद्र चहल का चयन हुआ है। चहल जडेजा के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में शामिल हुए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि जडेजा दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें - विराट कोहली ने छोड़ा डार्सी शॉट का कैच तो फैन्स को आई 'लगान' फिल्म की याद, देखें मजेदार ट्वीट्स

उल्लेखनीय है, मैच के दौरान जडेजा के दाएं पैर में भी चोट लगी थी, लेकिन इसके बावजूद वह क्रीज पर डटे रहे और अंत में उन्होंने हेजलवुड और स्टार्क के ओवरों ने 34 रन बटौरे।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : वनडे के बाद टी20 टीम इंडिया के लिए भी नटराजन ने किया डेब्यू, बुमराह ने दी कैप

 

जब दूसरी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच और डार्सी शॉट बल्लेबाजी के दौरान आ रहे थे तब ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर को चौथे अंपायर के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि वह जडेजा के कन्कशन पर सवाल उठा रहे थे।

हेजलवुड के 19वें ओवर में जडेजा ने तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बटौरे और उसके बाद स्टार्क के ओवर में 11 रन बटौरते हुए जडेजा ने दो चौके लगाए।

बात अन्य भारतीय बल्लेबाजों की करें तो केएल राहुल ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। राहुल एक छोर पर डटे रहे, लेकिन दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पा रहा था।

ये भी पढ़ें - भारत-ऑस्ट्रेलिया की आगामी टेस्ट सीरीज पिछली की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी होगी - विल पुकोवस्की

शिखर धवन ने 1, कोहली ने 9 और मनीष पांडे ने 2 रन बनाए। इनके बीच संजू सैमसन ने जरूर 23 रन की पारी खेली, लेकिन बड़ा शॉट लगाने के प्रयाास में वह अपना विकेट खो बैठे। इस सबके अलावा हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों पर 16 रन बनाए। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मोइसेस हेनरिक्स ने तीन, मिशेल स्टार्क ने दो और जैम्पा-स्वेपसन ने एक एक विकेट लिए।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल