1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को मिलेगी जीत! ये आंकड़े कर रहे हैं इशारा

पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को मिलेगी जीत! ये आंकड़े कर रहे हैं इशारा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 21, 2018 03:06 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 03:06 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में भारत का दबदबा देखने को मिल रहा है। टीम इंडिया को इस बार भी ऑस्ट्रेलिया में जीत का दावेदार माना जा रहा है।

India vs Australia 1st T20I Match- India TV Hindi
India vs Australia 1st T20I Match Image Source : GETTY IMAGES

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि क्रिकेट के खेल में जीत उसी टीम को मिलती है जो उस दिन अच्छा प्रदर्शन करती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा आंकड़ा बताने जा रहे हैं जो भारत की जीत की तरफ इशारा कर रहा है। जी हां, आइए आपको बताते हैं इस आंकड़े के बारे में।

Highlights

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड दमदार
  • आखिरी 8 मैचों में भारत ने 7 मैच जीते हैं
  • टीम इंडिया को इस बार भी सीरीज जीत का दावेदार बता रहा है

भारत ने जीते हैं लगातार 7 मैच: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी 8 में से 7 मैच जीते हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने लगातार सीत मैचों में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी आठ मैचों में भारत का दबदबा देखने को मिला है और यही वजह है कि टीम इंडिया को इस मैच में भी जीत का दावेदार माना जा रहा है।

इसके अलावा जब टीम इंडिया ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज खेली थी तो भारत ने कंगारुओं का सूपड़ा साफ कर दिया था और एक भी मैच नहीं जीतने दिया था। वहीं, अब इस बार भी टीम इंडिया जीत के इरादे से ही ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया अपने जीत के सिलसिले को आगे बढ़ा पाती है या नहीं 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल