1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया को अब भी टेस्ट सीरीज में हरा सकता है भारत: सौरव गांगुली

ऑस्ट्रेलिया को अब भी टेस्ट सीरीज में हरा सकता है भारत: सौरव गांगुली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2018 08:35 am IST,  Updated : Dec 22, 2018 08:35 am IST

The Indian team was defeated by Australia in the Perth Test and the team's intention is to win the third Test to be played in Melbourne.

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम भले ही पर्थ में ऑस्ट्रेलिया से हार गई हो। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अभी भी ये भरोसा है कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीत सकती है। गांगुली ने कहा, ‘‘ भारत अब भी जीत सकता है, ये इस पर निर्भर करेगा कि वो कैसा खेलते हैं। मैदान पर उतरने वाले सभी 11 खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी। हर किसी को अच्छा खेलना होगा।’’

सीरीज में कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज प्रभावित करने में नाकाम रहा है। ऐसे में गांगुली ने मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को और ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलने की सलाह दी। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ही अपनी छाप छोड़ सके थे और शतक लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं, पुजारा ने पहले मैच में शतक लगाया था।

हालांकि इन दोनों को छोड़कर अजिंक्य रहाणे ने भी अच्छी पारियां खेली हैं लेकिन बाकी के खिलाड़ी संघर्ष करते नजर आए हैं। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सीरीज जीतने में कामयाब रहेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल