1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस वजह से रद्द हो सकता है पहला टी 20 मैच

इस वजह से रद्द हो सकता है पहला टी 20 मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 06, 2017 05:46 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 05:49 pm IST

शुक्रवार को जहां रांची में दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई, वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश की संभावना जताई है।

RANCHI CRICKET STADIUM- India TV Hindi
RANCHI CRICKET STADIUM

रांची: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल (7 अक्टूबर) होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का मजा बारिश किरकिरा कर सकती है क्योंकि शुक्रवार को जहां रांची में दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई, वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक ए वदूद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण रांची समेत समस्त राज्य में सात अक्टूबर से दस अक्टूबर तक ज्यादा बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार राज्य के दक्षिण एवं मध्य हिस्सों में विशेष तौर पर तेज बारिश होने की संभावना है। राजधानी रांची राज्य के वर्षा से प्रभावित होने वाले हिस्से में ही आती है।

इससे पहले शुक्रवार दोपहर एक बजे से दो बजे तक रांची में जमकर बारिश हुई, जिसके चलते जेएससीए का क्रिकेट मैदान कवर करना पड़ा। पूरी तरह कवर करने के बावजूद मैदान का बड़ा हिस्सा पूरी तरह गीला हो गया। जेएससीए के मीडिया प्रभारी अजयनाथ शाहदेव ने बताया कि आज दोपहर डेढ़ बजे से भारतीय टीम को मैदान पर अभ्यास करना था, लेकिन वह बारिश के कारण विराट कोहली और उनके साथी अभ्यास नहीं कर पाए। उन्होंने इंडोर स्टेडियम में अभ्यास किया। शाम को ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी अभ्यास करना है, जिसकी संभावना कम है। बारिश के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी इंडोर स्टेडियम में ही अभ्यास करना पड़ सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल