1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेट इतिहास में सभी कप्तानों से आगे निकले विराट कोहली, ढा दिया ऑस्ट्रेलिया का किला

भारतीय क्रिकेट इतिहास में सभी कप्तानों से आगे निकले विराट कोहली, ढा दिया ऑस्ट्रेलिया का किला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 07, 2019 09:01 am IST,  Updated : Jan 07, 2019 09:01 am IST

सुनील गावस्कर से लेकर कपिल देव और एमएस धोनी जैसे दिग्गज कप्तान भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में सभी कप्तानों से आगे निकले विराट कोहली, ढा दिया ऑस्ट्रेलिया का किला- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट इतिहास में सभी कप्तानों से आगे निकले विराट कोहली, ढा दिया ऑस्ट्रेलिया का किला Image Source : GETTY

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज जीती है। सुनील गावस्कर से लेकर कपिल देव और एमएस धोनी जैसे दिग्गज कप्तान भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए। लेकिन विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में वो कर दिखाया है जो कोई कप्तान नहीं कर सका। विराट कोहली पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती है। 71 साल के इतिहास में ये पहला मौका है। 

विराट कोहली से पहले बिसेन सिंह बेदी, लाला अमरनाथ, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सीजी बार्डे, कपिल देव, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, पटौदी, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसे कप्तानों के अंडर में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुकी है लेकिन उसे फतह विराट कोहली की कप्तानी में मिली है। पिछले 71 साल में 11 दौरों पर भारत ने दो बार सीरीज ड्रॉ कराई। पहले सुनील गावस्कर की कप्तानी में 1980-81 और फिर सौरव गांगुली के कप्तान रहते 2003-04 में।

सीरीज की बात करें तो भारत ने पहला मैच अपने नाम किया था। हालांकि पर्थ में खेला गया दूसरा मैच टीम इंडिया हार गई थी लेकिन इसके बाद एमसीजी में खेला गया तीसरा मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किया। और सीरीज का चौथा मैच बारिश के चलते ड्रॉ रहा। वैसे इस मैच में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी था। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया फॉलोऑन खेल रही थी और उसे 316 रन चाहिए थे। लेकिन बारिश के चलते पहले चौथे दिन और फिर पांचवें दिन का खेल रद्द करना पड़ा जिससे ये मैच ड्रॉ रहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल