1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरे टेस्ट में बारिश का खलल, टॉस और मैच शुरू होने में देरी

भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरे टेस्ट में बारिश का खलल, टॉस और मैच शुरू होने में देरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 09, 2018 04:18 pm IST,  Updated : Aug 09, 2018 04:18 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बारिश के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाया।

बारिश के कारण पिच को ढक...- India TV Hindi
बारिश के कारण पिच को ढक रखा गया है। Photo: Getty Images

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में बारिश का खलल देखने को मिल रहा है और लंदन में सुबह से हो रही बारिश के कारण टॉस और मैच में देरी हो रही है। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होना था और मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होना था। लेकिन बारिश के कारण मैच अपने तय समय पर शुरू नहीं हो सका। लंदन में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है और इसका असर मैच पर भी पड़ा। लंदन में घने बादल छाए हुए हैं और इस कारण पहले दिन के खेल पर भी खतरा मंडरा रहा है। आपको बता दें कि दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के लंदन में खेला जा रहा है और इस मैदान पर भारत ने साल 2014 में टेस्ट मैच जीता था। Also Read: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरे टेस्ट के लाइव ब्लॉग को पढ़ने के लिए क्लिक करें

हालांकि अब जब मैदान में घने बादल छाए हुए हैं तो ऐसे में जब टॉस होगा तो दोनों टीमें पहले गेंदबाजी चुन सकती हैं। क्योंकि दोनों टीमों का इरादा होगा कि उनके तेज गेंदबाज इस हालात का फायदा उठाएं और विरोधी टीम के बल्लेबाजों को जल्द आउट करें। भारत के लिए दूसरा टेस्ट मैच बेहद अहम है क्योंकि टीम पहला मैच हार चुकी है और इस लिहाज से टीम इंडिया के पास सीरीज में वापसी करने के लिए लॉर्ड्स टेस्ट एक अच्छा जरिया है। लेकिन बारिश फिलहाल भारत के रास्ते में रुकावट बनी हुई है। 

आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को कई गलतियों से सबक लेना होगा। क्योंकि पहले मैच में टीम इंडिया ने कई गलतियां की थीं और वही टीम की हार का कारण बने थे। ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी को वो दूसरे टेस्ट में पहले टेस्ट वाली गलतियां ना दोहराए। भारत को इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि दूसरे टेस्ट में सभी खिलाड़ी एक इकाई के रूप में खेलें जिससे विराट कोहली पर ज्यादा दबाव ना बढ़े। हालांकि हर किसी को फिलहाल बारिश के रुकने का इंतजार है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल