1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ एम एस धोनी के एक इशारे ने बदल दिया अंपायर का फैसला, जानें कैसे?

पाकिस्तान के खिलाफ एम एस धोनी के एक इशारे ने बदल दिया अंपायर का फैसला, जानें कैसे?

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Sep 23, 2018 05:58 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 05:59 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में राउंड 4 का मैच खेला जा रहा है।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : GETTY IMAGES

एशिया कप के राउंड 4 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एम एस धोनी के एक इसारे ने अंपायर का फैसला पलट दिया। ये तो सब जानते हैं कि धोनी को रिव्यू का माहिर माना जाता है और डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम भी कहा जाता है। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी देखने को मिला। दरअसल, भारत की गेंदबाजी के 8वें ओवर के दौरान ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इमाम के खिलाफ LBW की जोरदार अपील की। 

चहल की जोरदार अपील को मैदानी अंपायर ने नकार दिया। इस बीच विकेट के पीछे से धोनी ने अपना सिर हां में हिलाया। धोनी ने रोहित की तरफ इशारा किया कि उन्हें रिव्यू लेना चाहिए। बस फिर क्या था। धोनी के इशारे के बाद रोहित ने रिव्यू लेने का फैसला लिया और रिव्यू में बल्लेबाज को आउट दे दिया गया। 

जैसे ही स्क्रीन पर अंपायर के फैसले को पलटा गया, वैसे ही हर कोई धोनी की तारीफ करने लगा। धोनी के एक इशारे ने भारतीय टीम को बड़ा विकेट दिला दिया। इमाम उल हक ज्यादा कुछ नहीं कर सके और सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अगर धोनी ने रिव्यू लेने की सलाह ना दी होती तो इमाम सुरक्षित रहते और हो सकता है कि वो बड़ी पारी भी खेलने में कामयाब हो जाते। 

साफ है कि भले ही विकेट चहल को मिला लेकिन धोनी को भी इसका श्रेय दिया जाना चाहिए। राउंड 4 में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और खबर लिखे जाने तक टीम का एक विकेट गिर चुका था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल