1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुलदीप यादव ने की करियर की सबसे बेस्ट गेंदबाजी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुलदीप यादव ने की करियर की सबसे बेस्ट गेंदबाजी

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Feb 01, 2018 08:29 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 08:29 pm IST

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 270 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत के युवा स्पिनर कुलदीप यादव ने वनडे करियर की सबसे बेस्ट गेंदबाजी की। यादव ने पहले मैच में कसी हुई गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। यादव ने पहले वनडे में 10 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके, जो कि उनके वनडे करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। कुलदीप ने पहले वनडे में डुमिनी, मिलर और मॉरिस के विकेट लेकर इस उपलब्धि को अपने नाम किया।

कुलदीप का ये प्रदर्शन अब तक वनडे क्रिकेट का उनका बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले उनका बेस्ट 41 रन देकर 3 विकेट था, जो की उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। कुलदीप की गेंदों को खेलना दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए बिल्कुल भी आसान नजर नहीं आ रहा था और लगभग हर बल्लेबाज उनकी गेंदों पर संघर्ष करता दिखाई दिया।

दक्षिण अफ्रीका एक समय बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था। लेकिन यादव ने अपने साथी स्पिनर चहल के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका की पारी को मुश्किल में ला दिया। इस दौरान यादव ने अपनी गेंदों पर मेजबान बल्लेबाजों को उलझाए रखा और कभी भी हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल