पहले वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। कप्तान विराट कोहली ने टीम के सामने उदाहरण पेश करते हुए शानदार शतक लगाया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी अपने कप्तान का अच्छा साथ दिया और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी की, जो आखिर में भारत की जीत के कारण बने।
इस जीत के साथ ही भारत ने 6 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके अलावा भारत ने दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर को चेज करने का भी रिकॉर्ड बना डाला। दक्षिण अफ्रीका में भारत की ये कुल छठी और 7 साल के बाद पहली जीत है। भारत ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका में 18 जनवरी, 2011 को वनडे मैच जीता था।
