1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa 2018: अपनी गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों के 'रोंगटे' खड़े करना चाहता है ये गेंदबाज

India vs South Africa 2018: अपनी गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों के 'रोंगटे' खड़े करना चाहता है ये गेंदबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 12, 2018 01:02 pm IST,  Updated : Jan 12, 2018 01:02 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा दूसरे टेस्ट में भारत को घेरने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं।

कगीसो रबाडा- India TV Hindi
कगीसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा दूसरे टेस्ट में भारत को घेरने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। पहले मैच में 8 विकेट झटकने वाले रबाडा दूसरे टेस्ट में भी गजब का प्रदर्शन करना चाहते हैं। मैच से पहले रबाडा ने कहा कि वो नई गेंद से कहर बरपाने के लिए तैयार हैं। रबाडा ने कहा, 'मैं भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नई गेंद से विकेट चटकाना चाहता हूं। लकिन नई गेंद से गेंदबाजी करना मेरे लिए मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि टीम में पहले से ही दो बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं।'

टीम के लिए बेस्ट देना मकसद: रबाडा को इस बात का पूरा भरोसा है कि मॉर्ने मॉर्केल और वेर्नन फिलैंडर के रहते उन्हें नई गेंद से गेंदबाजी करने को नहीं मिलेगी। हालांकि रबाडा ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ टीम के लिए बेस्ट देना है और जैसा टीम उनसे कहेगी वो वैसा ही करेंगे। रबाडा ने कहा, 'मेरी टीम मुझसे जो कहेगी मैं वैसा ही करूंगा। अगर मुझे ओपनिंग गेंदबाजी के लिए भी कहा जाता है तो मैं वो भी करने के लिए तैयार हूं।'

आपको बता दें कि डेल स्टेन की गैरमौजूदगी में रबाडा से दक्षिण अफ्रीका को ढेरों उम्मीदें होंगी। रबाडा ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था और वो दूसरे टेस्ट में भी उस लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। मेजबान टीम से ज्यादा दूसरा टेस्ट भारत के लिए अहम है, क्योंकि भारत के पास सीरीज बचाने का ये आखिरी मौका होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल