1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले टेस्ट में फ्लॉप होने के बाद दूसरे टेस्ट में स्पिन नहीं कराएंगे अश्विन, की खास तैयारी

पहले टेस्ट में फ्लॉप होने के बाद दूसरे टेस्ट में स्पिन नहीं कराएंगे अश्विन, की खास तैयारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 11, 2018 05:45 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 05:45 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन बुरी तरह प्लॉप रहे थे।

आर अश्विन- India TV Hindi
आर अश्विन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन बुरी तरह प्लॉप रहे थे। अश्विन को पहले टेस्ट में सिर्फ 2 ही विकेट हासिल हुए थे और वो विकेटों के लिए तरसते नजर आए थे। लेकिन अब दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन स्पिन गेंदबाजी नहीं कराएंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले अश्विन ने सीम गेंदबाजी की प्रैक्टिस की। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अश्विन स्पिन गेंदबाजी नहीं बल्कि हल्की मीडियम पेस कर रहे हैं।

आमतौर पर स्पिन कराने वाले अश्विन इस वीडियो में छोटा रन-अप लेकर मीडियम पेस गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सिर्फ मजे के लिए- अश्विन ने स्पिन की जगह सीम गेंदबाजी करने का फैसला लिया।' इसके अलावा बीसीसीआई ने टीम इंडिया की प्रैक्टिस के कई और वीडियो और फोटो अपने पेज पर शेयर किए हैं।

भारतीय टीम की प्रैक्टिस से इतना तो साफ है कि टीम दूसरे मैच में जी जान लगा देगी। पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया दबाव में है लेकिन भारतीय खिलाड़ी जिस तरह की प्रैक्टिस कर रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि टीम दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करने में जरूर कामयाब होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल