Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa 2018: पहले से बैकफुट पर टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर

India vs South Africa 2018: पहले से बैकफुट पर टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर

Written by: India TV Sports Desk
Published : Jan 12, 2018 04:08 pm IST, Updated : Jan 12, 2018 04:08 pm IST

भारतीय टीम भले ही दूसरे टेस्ट में जीत का दम भर रही हो। लेकिन दूसरे टेस्ट से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

भारतीय टीम भले ही दूसरे टेस्ट में जीत का दम भर रही हो। लेकिन दूसरे टेस्ट से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। माना जा रहा है कि सेंचूरियन की विकेट तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। साथ ही पिच पर तेजी और उछाल दोनों होगा जिसका फायदा सीधे तौर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों को मिलेगा। पिच क्यूरेटर ब्रायन ब्लॉय ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

ब्लॉय ने कहा, 'पिच के बारे में कहूं तो इसमें तेजी और उछाल दोनों होगा। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच आमतौर पर इसी तरह की होती है। आपको यहां स्विंग भी देखने को मिल सकती है लेकिन तेजी और उछाल तो निश्चित रूप से होगा। वहीं मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे आपको पिच पर अनियमित उछाल भी देखने को मिल सकता है। स्पिन गेंदबाजों के लिए भी पिच पर थोड़ा-बहुत है लेकिन इसके लिए उन्हें गेंदों को सही लाइन-लेंथ पर डालना होगा।'

आपको बता दें कि भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 13 जनवरी से सेंचूरियन के मैदान पर खेला जाना है। पहले मैच में हार झेलने के बाद दूसरा मैच भारत के लिए करो या मरो का हो गया है। सीरीज में बने रहने के लिए भारत को दूसरे मैच को हर हाल में जीतना या फिर ड्रॉ कराना होगा।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement