Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 6 रन से शतक से चूके और ऐडेन मार्कराम के हाथ से निकल गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

6 रन से शतक से चूके और ऐडेन मार्कराम के हाथ से निकल गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

Written by: India TV Sports Desk
Published : Jan 13, 2018 06:34 pm IST, Updated : Jan 13, 2018 06:35 pm IST

ऐडेन मार्कराम को 94 रन के कुल योग पर आर अश्विन ने पार्थिव पटेल के हाथों कैच कराया।

ऐडेन मार्कराम- India TV Hindi
ऐडेन मार्कराम

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के ओपनर ऐडेन मार्कराम के पास दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका था। लेकिन 94 रन पर आउट होते ही मार्कराम के हाथ से ये मौका निकल गया। दरअसल, मार्कराम अगर शतक लगा लेते तो ये उनके करियर का कुल तीसरा शतक होता। इसके साथ ही उनके नाम पहले पांच टेस्ट मैचों में कुल 3 शतक हो जाते। अगर मार्कराम ऐसा कर लेते तो वो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इस कारनामे को अंजाम देने वाले पहले बल्लेबाज बन जाते। ज़रा सोचिए, सितारों से सजी दक्षिण अफ्रीका की टीम में मार्कराम का लगातार खुद को साबित करना इस बात की तरफ इशारा करता है कि वो आने वाले समय के बड़े बल्लेबाज बनने की राह पर हैं।

अभी भी बना सकते हैं रिकॉर्ड: हालांकि अभी भी मार्कराम के पास ये रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर मार्कराम भारत के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगा देते हैं तो पांच पारियों में उनके नाम 3 शतक हो जाएंगे। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि क्या मार्कराम दूसरी पारी में शतक लगा पाते हैं या फिर नहीं। लेकिन मार्कराम के पास पहली पारी में शतक लगाने का सुनहरा मौका था जो उन्होंने गंवा दिया। 

भले ही मार्कराम शतक से चूक गए लेकिन इसके  बावजूद उन्होंने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। मार्कराम का ये सिर्फ पांचवां मैच और सातवीं पारी थी और उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट के 500 रन भी पूरे कर लिए। इसके साथ ही मार्कराम ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए तेंदुलकर, कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। आइए आपको बताते हैं कि मार्कराम ने किस उपलब्धि को अपने नाम किया।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement