1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तेंदुलकर, कोहली से भी आगे निकला दक्षिण अफ्रीका का ये बल्लेबाज, रच दिया इतिहास

तेंदुलकर, कोहली से भी आगे निकला दक्षिण अफ्रीका का ये बल्लेबाज, रच दिया इतिहास

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Jan 13, 2018 05:58 pm IST,  Updated : Jan 13, 2018 05:58 pm IST

दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने लगाया रनों का अंबार।

ऐडेन मार्कराम- India TV Hindi
ऐडेन मार्कराम

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के ओपनर ऐडेन मार्कराम शतक से सिर्फ 6 रन से चूक गए और उन्हें अश्विन ने अपना शिकार बनाया। भले ही मार्कराम अपने शतक से चूक गए हों लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। मार्कराम का ये सिर्फ पांचवां मैच और सातवीं पारी थी और उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट के 500 रन भी पूरे कर लिए। इसके साथ ही मार्कराम ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए तेंदुलकर, कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। आइए आपको बताते हैं कि मार्कराम ने किस उपलब्धि को अपने नाम किया।

मार्कराम ने रचा इतिहास: मार्कराम ने टेस्ट क्रिकेट में 500 रन सिर्फ सात पारियों में पूरे किए जो कि दुनिया में दूसरे सबसे तेज हैं। तेंदुलकर, कोहली सरीखे बल्लेबाज भी इतनी तेजी से 500 रन पूरे नहीं कर सके हैं। सबसे तेज 500 रन पूरे करने के मामले में मार्कराम से आगे सिर्फ जावेद मियांदाद और विनोद कांबली हैं। दोनों ने पांच पारी में अपने 500 रन पूरे किए थे।

शतक से चूके मार्कराम: भारत के खिलाफ मार्कराम बेहतरीन लय में नजर आए और जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर लग रहा था कि वो अपना शतक आसानी से पूरा कर लेंगे। लेकिन अश्विन ने उन्हें 94 पर आउट कर शतक लगाने के सपने पर पानी फेर दिया। आपको बता दें कि मार्कराम दूसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी वो 97 रन पर आउट हो गए थे। भारत के खिलाफ मार्कराम जब 94 रन पर आउट हुए तो पूरे स्टेडियम में दर्शकों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाईं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल