1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट: दिन के आखिरी सेशन में भारत की वापसी, मेजबान टीम ने बनाए 6 विकेट खोकर 269 रन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट: दिन के आखिरी सेशन में भारत की वापसी, मेजबान टीम ने बनाए 6 विकेट खोकर 269 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 13, 2018 08:58 pm IST,  Updated : Jan 13, 2018 08:58 pm IST

दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन के आखिरी सेशन में टीम इंडिया ने की जबरदस्त वापसी।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम का स्कोर 269/6 हो गया है, जबकि क्रीज पर कप्तान फैफ डू प्लेसी (24) और केशव महाराज (10) पर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ऐडेन मार्कराम ने (94), हाशिम आमला ने (82) रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट आर अश्विन (3) को हासिल हुए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत बेहतरीन रही और ऐडेन मार्कराम, डीन एल्गर ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेटों के लिए तरसाए रखा और पहले सेशन में कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया।

एल्गर (31) के रूप में भारत को पहली सफलता मिली। अश्विन ने भारत को पहला विकेट दिलाया। इसके बाद मार्कराम और आमला ने स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। इसी बीच मार्कराम ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। दोनों बल्लेबाजों ने रन बनाना जारी रखा और स्कोर को 148 पहुंचा दिया। जब लग रहा था कि मार्कराम अपना शतक पूरा कर लेंगे तभी उन्हें (94) पर अश्विन ने आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। चौथे नंबर पर खेलने उतरे एबी डीविलियर्स ने आमला के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया और 170 के पार पहुंचा दिया।

इसी बीच आमला ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। डीविलियर्स और आमला की जोड़ी भारत के लिए खतरनाक होती जा रही थी। इसी बीच ईशांत ने डीविलियर्स (20) को आउट कर टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिला दी। आमला ने इसके बाद डू प्लेसी के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला होल दिया। दोनों ने स्कोर को 230 के पार पहुंचा दिया। आमला जब (82) पर थे तब हार्दिक ने उन्हें रन आउट कर भारत को चौथा विकेट दिलाया। इसके बाद भारत को जल्दी-जल्दी 2 विकेट मिले और टीम ने डी कॉक (0), फिलैंडर (0) को आउट कर दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल