1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली को छोड़कर नहीं चला कोई भी बल्लेबाज, भारत पहली पारी में 307 पर सिमटा

विराट कोहली को छोड़कर नहीं चला कोई भी बल्लेबाज, भारत पहली पारी में 307 पर सिमटा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 15, 2018 05:07 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 05:07 pm IST

पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों की बढ़त मिली

विराट कोहली ने 153 रन...- India TV Hindi
विराट कोहली ने 153 रन बनाए

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत की पहली पारी 307 पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों की बढ़त हासिल हुई। भारत की तरफ से कोहली ने सबसे ज्यादा 153 रन बनाए। वहीं दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मॉर्ने मॉर्केल (4) ने लिए। आपको बता दें कि मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए थे। 

भारत के लिए पहली पारी में कोहली के अलावा, सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने 46 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 38 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए मोर्ने मोर्केल ने चार विकेट लिए, वहीं वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कगीसो रबाडा लुंगी नगीदी को एक-एक सफलता मिली। भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल