1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज एम एस धोनी मचाएंगे 'डबल धमाल', बनेंगे 10 हजारी और छुएंगे 400 का आंकड़ा!

आज एम एस धोनी मचाएंगे 'डबल धमाल', बनेंगे 10 हजारी और छुएंगे 400 का आंकड़ा!

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Feb 07, 2018 10:01 am IST,  Updated : Feb 07, 2018 10:04 am IST

एम एस धोनी के लिए तीसरा वनडे मैच यादगार साबित हो सकता है।

एम एस धोनी. Photo- GETTY IMAGES- India TV Hindi
एम एस धोनी. Photo- GETTY IMAGES

तीसरा वनडे मैच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज धोनी के पास अपने रिकॉर्डों की फेहरिस्त को बढ़ाने का सुनहरा मौका होगा। धोनी तीसरे वनडे में 2 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं। धोनी 10,000 रन पूरे करने और विकेट के पीछे 400 शिकार करने से चंद कदम दूर खड़े हैं। दोनों ही रिकॉर्ड ऐसे हैं जो उन्हें करियर में मील का पत्थर साबित होंगे। आइए आपको बताते हैं कि धोनी के इन रिकॉर्डों को बनाकर क्या हासिल कर सकते हैं।

पूरे करेंगे 10 हजार रन: तीसरे वनडे में एम एस धोनी के पास 10 हजारी बनने का मौका होगा। अगर धोनी तीसरे वनडे में 98 रन और बना लेते हैं तो वो वनडे करियर में अपने 10,000 रन पूरे कर लेंगे। अभी धोनी वनडे क्रिकेट में धोनी के (9,902) रन हैं। अगर धोनी 10,000 रन बना लेते हैं तो ऐसा करने वाले वो भारत के चौथे और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि कोहली वनडे में धोनी को काफी नीचे बल्लेबाजी के लिए उतारते हैं और ऐसे में ये बेहद मुश्किल है कि धोनी को इतना मौका मिले कि तीसरे वनडे में वो 98 रनों की पारी खेल सकें। 

400 शिकार से कदम दूर धोनी: तीसरे वनडे में धोनी के पास बतौर विकेटकीपर 400 शिकार करने का मौका होगा। अगर धोनी तीसरे वनडे में 1 कैच और पकड़ लेते हैं तो वनडे में वो अपने 400 शिकार पूरे लेंगे। धोनी के वनडे करियर में अभी 314 मैचों में 399 शिकार हैं। धोनी 400 शिकार से सिर्फ 1 कदम दूर हैं और ये लगभग तय है कि वो तीसरे वनडे में एक कैच जरूर पकड़ लेंगे।

400 शिकार करते ही धोनी भारत की तरफ से इस रिकॉर्ड को बनाने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। वहीं, ऐसा करने वाले वो दुनिया के चौथे खिलाड़ी होंगे। वनडे क्रिकेट में धोनी से ज्यादा शिकार मार्क बाउचर (424), एडम गिलक्रिस्ट (472) और कुमार संगकारा (482) के हैं। धोनी के नाम अभी वनडे क्रिकेट में 294 कैच और 105 स्टंपिंग हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल