1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने के एल राहुल की जगह पार्थिव पटेल को भेज दिया ओपनिंग, हर कोई रह गया हैरान

विराट कोहली ने के एल राहुल की जगह पार्थिव पटेल को भेज दिया ओपनिंग, हर कोई रह गया हैरान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2018 08:04 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 08:04 pm IST

पार्थिव ने आखिरी बार भारत की तरफ से टेस्ट मैच में ओपनिंग दिसंबर, 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली के हैरान करने वाले फैसले तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भी जारी रहे। कोहली के फैसले ने हर किसी को तब हैरानी में डाल दिया जब उन्होंने दूसरी पारी में ओपनिंग के लिए के एल राहुल की जगह पार्थिव पटेल को भेज दिया। पार्थिव ने दूसरी पारी में मुरली विजय के साथ पारी की शुरुआत की। पार्थिव ने आखिरी बार भारत की तरफ से टेस्ट मैच में ओपनिंग दिसंबर, 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी। 

पार्थिव ने अब तक 5 मैचों में ओपनिंग की है और इस दौरान उन्होंने 62.25 के औसत से 249 रन बनाए हैं। ओपनिंग करते हुए पार्थिव के बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्थिव ओपनिंग में अपना कमाल दिखा पाते हैं या फिर नहीं। इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 194 रनों पर समेट दी। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम ने 7 रनों की मामूली बढ़त बना ली है। 

भारत ने पहली पारी में 187 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हाशिम आमला को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और उन्होंने (61) रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा (5) और भुवनेश्वर कुमार ने (3) विकेट झटके। दूसरे दिन 6/1 के स्कोर से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को दूसरा झटका भी जल्द लग गया और एल्गर (4) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

2 विकेट गिर जाने के बाद रबाडा और आमला ने पारी को संभाला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। हालांकि जब टीम का स्कोर 80 रन पहुंचा तभी रबाडा (30) को आउट कर ईशांत ने भारत को तीसरी सफलता दिला दी। इसके बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दो बड़े और जल्दी-जल्दी झटके दिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल