LIVE CRICKET SCORE UPDATE: साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक विकेट खोकर 6 रन बना लिए हैं. इसके पहले भारत ने 187 का स्कोर खड़ा किया. इस समय एल्गर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ नाइट वाचमैन के रुप में रबाडा हैं जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला है. आज का एकमात्र विकेट भुवनेश्वर ने लिया जिन्होंने मार्करम को विकेट के पीछे कैच करवाया. तीसरे टेस्ट के पहले दिन 83 ओवर डाले गए, 193 रन बने और 11 विकेट गिरे. आज के दिन बॉलरों का दबदबा रहा. भारत 187 पर ऑलआउट हो गई जो इस विकेट पर बुरा स्कोर नही है. साउथ अफ़्रीका के गेंदबाज़ों ने शानदार बॉलिंग की लेकिन कोहली और पुजारा के अर्धशतक से भारत ने मैच में वापसी की. इनके बाद भुवनेश्वर ने 30 रन बनाए और फिर एक विकेट लेकर शानदार तरीके से दिन ख़त्म किया.
भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, पार्थिव पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या,
दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अब्राहम डिविलियर्स, डीन एल्गर, एडिन मार्कराम, मोर्ने मोर्केल, अंदिले फेहुलक्वायो, वर्नोन फिलेंडर, कागिसो रबादा, लुंग नगिड़ि।