Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेंचूरियन में आज विराट जड़ेंगे दोहरा शतक, ये आंकड़े हैं सबूत

सेंचूरियन में आज विराट जड़ेंगे दोहरा शतक, ये आंकड़े हैं सबूत

Written by: Shradha Bagdwal Published : Jan 15, 2018 03:16 pm IST, Updated : Jan 15, 2018 03:17 pm IST

सेंचूरियन टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

सेंचूरियन टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई। एक ओर विकेटों के गिरते पतझड़ के बीच विराट डटे रहे उन्होंने सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में अपना 21वां शतक पूरा किया बल्कि ये भी दिखाया मैदान और फॉर्मेट बदलने से विराट के गेम पर कोई असर नहीं पड़ता। विराट ने कोहली ने 146 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके भी निकले। 

फिलहाल कोहली विकेट पर डटे हुए हैं और तेजी से अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वैसे टेस्ट क्रिकेट अगर कोहली शतक जड़ते हैं वो ज्यादातर बार उसे दोहरे शतक में तब्दील करने में कामयाब रहते हैं। ये हम नहीं ये आंकड़े कह रहे हैं। जी हां अगर हम 2017 टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के प्रदर्शन पर नजर डालें तो विराट ने 2017 में 5 टेस्ट शतक लगाए। जिनमें से उन्होंने 3 शतकों को दोहरे शतक में बदला। 

विराट ने साल 2017 में पहला दोहरा शतक 9 फरवरी 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ लगाया। दूसरा दोहरा शतक उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में 24 नवंबर 2017 को लगाया। जबकि तीसरा दोहरा शतक भी उन्होंने श्रीलंका के ही खिलाफ जड़ा। विराट ने 2 दिसंबर 2017 को दिल्ली टेस्ट में 243 रनों की पारी खेली थी।

वहीं, अगर 2016 में विराट के टेस्ट शतकों पर नजर डालें तो इस उन्होंने 2016 में 4 टेस्ट शतक लगाए। जिसमें 3 शतकों को वो डबल सेंचुरी में कन्वर्ट करने में कामयाब रहे। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement