1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND VS AS: हार्दिक पंड्या ने किया रन आउट और यूं टीम इंडिया ने पलटा मैच

IND VS AS: हार्दिक पंड्या ने किया रन आउट और यूं टीम इंडिया ने पलटा मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 14, 2018 10:19 am IST,  Updated : Jan 14, 2018 10:19 am IST

पहला मैच हारने के बाद आलोचना अभी थमी भी नहीं थी कि दूसरे टेस्ट के पहले दिन सुबह टीम की घोषणा होते ही मीडिया में टीम में तीन बदलाव को लेकर कप्तान विराट कोहली के फ़ैसले पर सवाल उठने लगे. सवाल जायज़ भी थे क्योंक पिछले मैचके हीरो भुवनेश्वर कुमार की जगह ई

hardik pandya- India TV Hindi
hardik pandya

सेचुरियन: पहला मैच हारने के बाद आलोचना अभी थमी भी नहीं थी कि दूसरे टेस्ट के पहले दिन सुबह टीम की घोषणा होते ही मीडिया में टीम में तीन बदलाव को लेकर कप्तान विराट कोहली के फ़ैसले पर सवाल उठने लगे. सवाल जायज़ भी थे क्योंक पिछले मैचके हीरो भुवनेश्वर कुमार की जगह ईशांत शर्मा को खिलाने की तुक समझ नहीं आई. भुवी ने केप टाउन में न सिर्फ़ 6 विकेट लिए थे बल्कि दोनों पारियों में  ऐसे समय क्रीज़ पर डटे रहे जब उसकी सख़्त ज़रुरत थी.

सेंचुरियन में ट़ॉस जीतने के बाद साउथ अफ़्रीका ने बैटिंग करने का फ़ैसला किया और लंच तक कोई विकेट न खोतो हुए टीम को एक ठीक ठाक शुरुआत दिलवा दी. लंच के बाद एल्गर के रुप में भारत को पहली सफलता मिली लेकिन इसके बाद माकरम ने हाशिम आमला के साथ 63 रन की पार्टनरशिप की और लगा कि मेंज़बान एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है लेकिन इस बीच मार्करम 94 के स्कोर पर आउट हो गए. दूसरी तरफ़ आमल जमकर खेल रहे थे और उनके साथ डिविलियर्स थे.

स्कोर 200 के क़रीब था और लग रहा था कि साउथ अफ़्रीका दिन का खेल ख़त्म होने तक 300 के करीब पहुंच जाएगी तभी ख़तरनाक डिविलियर्स आउट हो गए. इंडियाके लिए ये बड़ी सफलता थी.लेकिन इंडिया पर संकट के बादल अभी भी छाए हुए थे क्योंकि आमला खुलकर खेल रहे थे और सेंचुरी की तरफ अग्रसर थे. उनका साथ दे रहे थे कप्तान फ़ाफ़ डू प्लेसिस और स्कोर था 246.

तभी मैच ने ऐसा पलटा खाया कि वो टीम जो मैच के बाहर दिख रही थी अचानक मेज़बान पर हावी हो गई. हार्दक 81वां ओवरकर रहे थे और सामने थे आमला, हार्दक की बॉल को आमला ने लेगसाइड पर खेला रन लेने दौड़े. लेकिन हार्दिक ने ग़ज़ब की फ़ूर्ती दिखाई और बॉल कीतरफ लपके, बॉल उठाई, घूमें और नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ फ़ेंकी. बॉल स्टंप पर लगी और इसके साथ ही आमला का सफ़र ख़त्म हो गया. वह 84 के निजी स्कोर पर आउट हो गए.

दरअसल इस रन आउट ने टीम इंडिया में नये सिरे से जान फूंक दी.हर खिलाड़ी जोश में आ गया. आमला जब आउट हुए, स्कोर 246 था. चार रन बाद ही डिकॉक को अश्विन ने बिना रन बनाए चलता कर दिया. इसके बाद फ़िलेंडर भी ग़फ़लत में रन आउट हो गए और इस रन आउट में भी हार्दिक की भूमिका रही.

यूं तो 6 विकेट गिरे हैं लेकिन आमला का रन आउट खेल का वो पल था जिसने शतरंज की बाज़ी इंडिया के पक्ष में पलट दी. अगर आमला टिके रहते तो डू प्लेसिस के साथ वे आज एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते थे जो इंडिया को सिरीज़ हार की तरफ ले जा सकता था.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल