पहले दिन का खेल खत्म। साउथ अफ्रीका ने बनाए 90 ओवर के खेल में छह विकेट पर 269 रन. फाफ ड्यू प्लेसी 24 और केशव महाराज 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं. दिन का खेल मेजबान टीम के दबदबे के साथ शुरू हुआ। शुरुआती दोनों सत्र में एक-एक विकेट गिरा। लेकिन तीसरे और अंतिम सत्र में भारत ने चार विकेट चटकाकर पलड़ा बराबर कर दिया।
लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स:
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम का स्कोर 269/6 हो गया है, जबकि क्रीज पर कप्तान फैफ डू प्लेसी (24) और केशव महाराज (10) पर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ऐडेन मार्कराम ने (94), हाशिम आमला ने (82) रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट आर अश्विन (3) को हासिल हुए।
-पहले दिन का खेल खत्म, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 269/6
दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ाई, 6 विकेट गिरे
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 250 के पार, 5 विकेट गिरे
मार्कराम के बाद आमला भी शतक से चूके, दक्षिण अफ्रीका के 4 विकेट गिरे
साउथ अफ्रीका का स्कोर 240 के पार पहुंचा।
-साउथ अफ़्रीका हालंकि 3 विकेट खो चुकी है लेकिन फिर भी उसकी स्थिति को कमज़ोर नहीं कहा जा सकता. आमला और कप्तान डू प्लेसिस लंबी पारी खेल सकते हैं.
-आमला की हाफ़ सेंचुरी
-ईशांत शर्मा ने भारत को दिलाई बड़ी सफलता, डिविलियर्स को किया बोल्ड
-आमला और डि विलीयर्स ऐसे बल्लेबाज़ है जो अगर विकेट पर टिक गए तो फ़िर लंबी पारी खेलकर ही लौटते हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 45 रन की -पार्टनरशिप हो चुकी है. भारत के लिए इस साझेदारी को जल्द तोड़ना बहुत ज़रूरी है.
-बूमराह की पहली ही बॉल पर आमला ने जड़ा चौका....ऑफ़ स्टंप के बाहर छोटी गेंद का आमला ने उठाया भरपूर फ़ायदा.
-चाय के बाद खेल शुरु, खिलाड़ी मैदान पर. बूमराह के सामने आमला.
-दूसरे सत्र में टीम इंडिया ने दो विकेट चटकाकर ली राहत की सांस
-एबी डिविलियर्स हैंं नये बल्लेबाज़....साउथ अफ़्रीका 148/2
-भारत को मिली दूसरी सफलता, मार्करम चूके शतक से