1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के ओपनरों के नाम दर्ज हुआ भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

टीम इंडिया के ओपनरों के नाम दर्ज हुआ भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2018 02:36 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 02:36 pm IST

टीम इंडिया के ओपनर एक बार फिर से फ्लॉप रहे और सस्ते में पवेलियन लौट गए।

मुरली विजय, शिखर धवन और...- India TV Hindi
मुरली विजय, शिखर धवन और के एल राहुल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के ओपनर एक बार फिर से फ्लॉप रहे और सस्ते में पवेलियन लौट गए। तीसरे टेस्ट में मुरली विजय और लौकेश राहुल के कंधों पर ओपनिंग की जिम्मेदारी थी लेकिन दोनों बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत देने में फिर से नाकाम रहे और सिर्फ 13 रन के स्कोर तक दोनों पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही भारतीय ओपनरों के नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। कौन सा है ये रिकॉर्ड आइए जानते हैं।

भारतीय ओपनरों का फ्लॉप शो: इस सीरीज में टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन, मुरली विजय और लौकेश राहुल का औसत 12.30 का रहा है। भारतीय ओपनरों का ये औसत किसी भी 3 मैच या इससे ज्यादा मैचों की सीरीज में सबसे कम है। इससे पहले कभी भी टीम इंडिया के ओपनर इतने कम औसत से रन नहीं बनाए हैं। इस सीरीज में तीनों में से किसी भी बल्लेबाज ने एक अर्धशतक भी नहीं लगाया।

आपको बता दें कि मौजूदा सीरीज में धवन के बल्ले से 16 के औसत से 32, विजय के बल्ले से 15.40 के औसत से 77 और राहुल के बल्ले से महज 4.66 के औसत से 14 रन निकले हैं। तीनों ही ओपनर इस सीरीज में एक बार भी भारत को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब नहीं रहे हैं और यही वजह है कि भारत इस सीरीज के पहले दो टेस्ट हार चुका है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल