1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने ठोका सिरीज़ का पहला शतक, आलोचकों के मुंह पर जड़ा ताला

विराट कोहली ने ठोका सिरीज़ का पहला शतक, आलोचकों के मुंह पर जड़ा ताला

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Jan 15, 2018 01:59 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 02:06 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर मिसाल पेश करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में ना सिर्फ अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक जड़ा बल्कि कोहली के बल्ले से ये शतक उस समय निकला जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर मिसाल पेश करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में ना सिर्फ अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक जड़ा बल्कि कोहली के बल्ले से ये शतक उस समय निकला जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इस शतक के साथ ही कोहली उन तमाम आलोचकों के मुंह पर भी ताला लगा दिया है। जिन्होंने टीम सेलक्शन को लेकर कोहली पर सवाल उठाते हुए अगल मैच में खुद को टीम से बाहर करने को कह डाला था।

 ये कोहली का दक्षिण अफ्रीका में उसी के खिलाफ दूसरा शतक है। कोहली ने 146 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके भी निकले। इससे पहले कोहली ने सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के साथ मिलकर टीम को खराब शुरुआत से बाहर निकाला था। इस शतक के साथ ही कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड्स पर भी अपने नाम की मुहर लगा ली है। कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। गौरतलब है कि सचिन ने 1996-97 में केपटाउन में शतक लगाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल