1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs Sri Lanka 2nd ODI, When and Where to watch : भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे

India vs Sri Lanka 2nd ODI, When and Where to watch : भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 20, 2021 01:25 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 01:25 pm IST

जानें कब और कहां देख सकते हैं भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे के लाइव अपडेट्स 

India vs Sri Lanka, 2nd ODI, When and Where, R Premadasa Stadium, Colombo- India TV Hindi
India vs Sri Lanka, 2nd ODI Match   Image Source : INIDA TV

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में धमाकेदार जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे मुकाबले के लिए तैयार है। कप्तान शिखर धवन की अगुआई में टीम इंडिया ने सीरीज के पहले में मेजबान श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। वहीं अब इस मैच में भारत की नजर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी।

वहीं अपने घर में हार झेलने वाली श्रीलंकाई टीम के पास सीरीज बचाने का यह आखिरी मौका है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। ऐसे में आईए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

कब खेला जाएगा भारत-श्रीलंका के दूसरा वनडे मैच ?

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा, जबकि 2 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा।

कहां खेला जा रहा है भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे ?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

कहां देख सकते हैं भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच ?

भारत के श्रीलंका दौरे पर सभी मैचों का लाइव स्ट्रीम आप सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा भारत-श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले सभी मैचों का लाइव अपडेट्स आपको इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर मिलेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल