1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs SL : नए साल के पहले मैच में कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

Ind vs SL : नए साल के पहले मैच में कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 05, 2020 07:05 am IST,  Updated : Jan 05, 2020 07:06 am IST

टीम इंडिया आज श्रीलंका के सामने गुवाहटी के बासपारा स्टेडियम में उतरेगी। जिस मैच में कुछ इस तरह सजी होगी कप्तान विराट कोहली की प्लेयिंग इलेवन।

Team India - India TV Hindi
Team India  Image Source : GETTY IMAGE

नए साल में विजयी आगाज करने के उद्देश्य से टीम इंडिया आज श्रीलंका के सामने गुवाहटी के बासपारा स्टेडियम में उतरेगी। तीन मैचों की टी20 सीरीज में कप्तान विराट कोहली की टीम इंडिया पहले मैच में ही जीत हासिल कर सीरीज में बढत लेना चाहेगी। इतना ही नहीं टीम इंडिया के लिहाजा से साल 2020 के अक्टूबर माह में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप से पहले इस सीरीज को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसमें वो अपने सभी खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी। 

वहीं श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी शानदार है। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 मैच खेले गए हैं, जिसमें 11 मैच भारत ने जीते और 5 हारे हैं। जिसके चलते टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को जीत के साथ कायम रखना चाहेगी। टीम की बात करें तो श्रीलंका के खिलाफ उपकप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है जबकि चोट से जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए उपलब्ध नहीं हैं। जिसके चलते टीम की प्लेइंग इलेवन का चुनाव करना कप्तान विराट कोहली के लिये थोडा चुनौती भरा रहेगा। 

ओपनिंग बल्लेबाजी की बात करें तो शिखर धवन और के. एल. राहुल ही उतरेंगे जबकि पसंदीदा तीन नंबर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आएंगे। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर जबकि पांच नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत खेलते दिखाई दे सकते हैं। 

इसके बाद हाल ही में चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह टीम में खेलने वाले शिवम दुबे ने भी बल्लेबाजी से अधिक प्रभावित किया है। जिसके चलते वो छठे नंबर पर आ सकते हैं। हालांकि मैच की परिस्थिति के हिसाब से कप्तान कोहली बल्लेबाजी क्रम बदल भी सकते हैं। 

गेंदबाजी की बात करें तो रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की स्पिन जोड़ी गुवाहटी में उतर सकती है। ये दोनों खिलाड़ी भी ऑलराउंडर की श्रेणी में आते हैं। जबकि तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह होंगे तो उनके साथ नवदीप सैनी नजर आ सकते हैं। हलांकि टीम में सिर्फ स्पिनर के तौर पर कप्तान युजवेंद्र चहल को भी शामिल कर सकते हैं। 

कुछ ऐसी हो सकती है साल 2020 में टीम इंडिया की टी20 प्लेयिंग इलेवन:- शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी। 

पूरी टीम इस प्रकार है:- शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (c), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (wk), शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, शार्ल्स।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल