1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs West Indies : एमएस धोनी का यह रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र तीन कदम दूर ऋषभ पंत

India vs West Indies : एमएस धोनी का यह रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र तीन कदम दूर ऋषभ पंत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 05, 2019 03:55 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 03:55 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस तीन टी20 मैच की श्रंख्ला में महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है ऐसे में पंत को इस रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहतरीन मौका है।   

Rishabh Pant, MS DHoni, MS Dhoni Record against west indies, india vs West Indies, India vs West ind- India TV Hindi
India vs West Indies : Rishabh Pant just three steps away from breaking MS Dhoni's record Image Source : AP

वेस्टइंडीज का भारत दौरा कल यानी 6 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगा। धोनी के बाद टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के विकेट कीपर की पहली पसंद रहने वाले ऋषभ पंत के पास अपने गुरू का रिकॉर्ड तोड़ने का बेहतरीन मौका है। जी हां, ये रिकॉर्ड है वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने का।

वेस्टइंडीज के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक खेले कुल 7 टी20 मैचों में 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है जबकि पंत ने इतने ही मैचों में 3 खिलाड़ियों को आउट किया है। अगर पंत इस सीरीज में 3 और वेस्टइंडीज बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लेते हैं तो वो धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

भारत वेस्टइंडीज के बीच सबसे ज्यादा शिकार बनाने वाले विकेट कीपरों की करें तो धोनी के बाद विंडीज के पूर्व विकेटकीपर दिनेश रामदीन के साथ आंद्रे फ्लेचर और दिनेश कार्तिक का नाम आता है। इन तीन खिलाड़ियों ने क्रमश: 5,3 और 3 बल्लेबाजों को विकेट के पीछे आउट किया है।

खिलाड़ी का नाम मैच कैच स्टंप
एमएस धोनी 7 3 2
दिनेश रामदीन 7 5 0
आंद्रे फ्लेचर 4 3 0
दिनेश कार्तिक 4 3 0
ऋषभ पंत 7 3 0

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस तीन टी20 मैच की श्रंख्ला में महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है ऐसे में पंत को इस रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहतरीन मौका है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल